फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dogs are becoming increasingly dangerous, killing five people in two days, and an innocent child received 50 stitches on his face.

Saharanpur News: खूंखार हो रहे कुत्ते, दो दिन में पांच लोगों को बनाया शिकार, मासूम के चेहरे पर लगे 50 टांके

Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dogs are becoming increasingly dangerous, killing five people in two days, and an innocent child received 50 stitches on his face.
देवबंद में कुत्तों के हमले में घायल अरहम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। खूंखार कुत्तों ने किस कदर आतंक मचाया हुआ है इसका अंदाजा बुधवार को नगर में हुई घटना से लगाया जा सकता है। देवबंद-गंगोह बाईपास स्थित नौगजा पीर के पास कुत्तों ने अरशी जहां (16) और उसके भाई अरहम (4) समेत तीन लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें सभी गंभीर रुप से घायल हो गए।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी प्रशासन ने आज तक खूंखार कुत्तों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि आए दिन कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर रहे हैं। दो दिन के भीतर दो स्कूली छात्रों समेत पांच लोगों पर हमला कर चुके हैं। ताजा मामला बुधवार का है। मोहल्ला नौगजा पीर निवासी शमीम का बेटा अरहम घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान दो आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच दिया। चीखने की आवाज सुनकर भाई को बचाने आई बहन अरशी जहां पर भी उन्होंने हमला कर दिया। इसके बाद कुत्तों ने कुछ दूरी पर खड़े भायला रोड निवासी इनाम (42) को निशाना बनाया। जिसमें वह घायल हो गए। घायल बच्चों के पिता शमीम ने बताया कि यदि लोग बच्चों को न बचाते तो उनकी जान चली जाती। बताया कि चिकित्सक ने बेटे के चेहरे पर करीब 50 टांके लगाए हैं। जबकि बेटी की आंख की बराबर में दस से अधिक टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता, दें कि मंगलवार को भी आवारा कुत्ते ने इसी स्थान पर स्कूल जा रहे नर्सरी कक्षा के जयान (5) और उसके भाई कक्षा एक के छात्र फवाज (7) पर हमला किया था। इसमें जयान घायल हो गया था। इससे पूर्व भी आवारा कुत्तों के काटने से मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी महताब की मौत हो गई थी। 6 नवंबर 2025 को मोहल्ला शाहजीलाल निवासी असद सिद्दीकी पर भी कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। 25 अगस्त 2025 को मोहल्ला खानकाह में आवारा कुत्तों के झुंड ने अहमद की बेटी सदफ (10) पर हमला किया था। जिसमें वह घायल हुई थी।

देवबंद में कुत्तों के हमले में घायल अरहम। संवाद

देवबंद में कुत्तों के हमले में घायल अरहम। संवाद

देवबंद में कुत्तों के हमले में घायल अरहम। संवाद

देवबंद में कुत्तों के हमले में घायल अरहम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed