फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dog squad of police fleet died, SSP gave shoulder to the funeral pyre

Saharanpur News: पुलिस बेड़े के डॉग स्कवाॅड की मौत, एसएसपी ने अर्थी को दिया कंधा

Thu, 23 May 2024 05:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Dog squad of police fleet died, SSP gave shoulder to the funeral pyre
श्वान ईला का फाइल फोटो। जिसकी अर्थी को एसएसपी ने दिया कंधा।
सहारनपुर। कई बड़ी घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस की मदद करने वाली डॉग स्कवाॅड में शामिल इला (श्वान) की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। उसकी मौत पर पुलिस लाइन में शोक सलामी दी गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा समेत कई अधिकारियों ने अर्थी को कंधा दिया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

13 जनवरी 2016 को जन्मी इला ने नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स के बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर टेकनपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश से ट्रेनिंग प्राप्त की थी। डॉग इला ने ट्रैकर (मानव गंध) की ट्रेनिंग प्राप्त की थी। इसके बाद 17 सितंबर 2017 की तैनाती एडीजी लॉजिस्टिक द्वारा डॉग हैंडलर राकेश कुमार के साथ सहारनपुर पुलिस लाइन में लाया गया था। 28 जुलाई 2022 को थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर निवासी व्यापारी के घर से उसकी लाइसेंसी पिस्टल व दो मोबाइल चोरी की घटना में इला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इला ने घटनास्थल पर बने पैरों के निशान को ट्रैक करते हुए एक गली में ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां सीसीटीवी कैमरों को चेक कर संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी की शत-प्रतिशत बरामदगी कराकर उसे जेल भेजा गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि डॉग स्कवाड दल में शामिल इला के बीमार होने पर उसका इलाज चल रहा था। आठ साल की उत्कृष्ट सेवा के बाद बीमारी के कारण उसकी मौत हुई। बुधवार को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर इला का पार्थिव शरीर रखा गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह आदि ने शोक सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed