{"_id":"65aee0b3692a9843760b8d84","slug":"doctors-remained-alert-in-the-hospital-280-patients-reached-opd-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-17045-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अस्पताल में अलर्ट रहे चिकित्सक, ओपीडी में पहुंचे 280 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अस्पताल में अलर्ट रहे चिकित्सक, ओपीडी में पहुंचे 280 मरीज
Tue, 23 Jan 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एसबीडी जिला अस्पताल के चिकित्सक अलर्ट रहे। हालांकि ओपीडी में करीब 280 मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। सामान्य दिनों में ओपीडी 900 से एक हजार तक रहती है। काफी मरीजों जानकारी के अभाव में नहीं आ पाए।
एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू होती है, जो दोपहर दो बजे तक चलती है। प्रतिदिन ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के एक हजार तक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति प्रतिष्ठा को लेकर अस्पताल के सभी चिकित्सक अलर्ट मोड पर रहे। चिकित्सकों की इमरजेंसी में भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न हो सके। छह घंटे की ओपीडी में सोमवार को 280 मरीज आए।
इनमें 50 से 60 फीसदी मरीज कुत्ते काटने के रहे, जबकि 40 प्रतिशत मरीज अलग-अलग बीमारियों के पहुंचे। सामान्य दिनों के मुकाबले ओपीडी में सन्नाटा सा रहा। सभी चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में मौजूद रहे। अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि सभी चिकित्सकों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए थे।