Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctor burnt man alive: gives a horrific death to escape from debt, arrested by police

डाॅक्टर बना हैवान: युवक को जिंदा जलाया, कर्ज से बचने के लिए दी खाैफनाक माैत, फिर रचा अपनी माैत का नाटक

Sat, 28 Dec 2024 03:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Dec 2024 03:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की माैत जिंदा जलने से हुई थी और उसे किसी और ने नहीं, बल्कि डाॅक्टर ने जिंदा जलाकर माैत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Doctor burnt man alive: gives a horrific death to escape from debt, arrested by police
हत्यारोपी डाॅक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर देहात कोतवाली पुलिस ने हत्या की वारदात का चौंकाने वाला खुलासा किया है। बागपत के एक डाॅक्टर ने लोन से बचने के लिए एक युवक को अपनी कार में जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का मकसद था कि लोन के 20 से 25 लाख रुपये न चुकाने पड़ें। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 23 दिसंबर को जब्बार अली निवासी बिजोपुरा ने नहर पुल के पास पटरी पर जली कार की सूचना दी थी, जिसके अंदर एक व्यक्ति का शव जला हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुरुजी चाय गरम चाय:  हाथों में केतली, नमकीन-बिस्कुट और कप, पढ़ाई के बजाय शिक्षकों को चाय पिला रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन दिन बाद परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
26 दिसंबर को गुलजार निवासी खानआलमपुरा ने तहरीर देकर बताया था कि उसका भांजा सोनू निवासी पुराना मिद्दा थाना सदर बाजार जिला यमुनानगर 22 दिसंबर से गायब है, जिसको आखिरी बार एक व्यक्ति के साथ देखा गया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू की। कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घर जाने के बजाय इधर-उधर रहता रहा। शुक्रवार को हत्यारोपी घटनास्थल नहर पुल पर पहुंचा और देखा कि कार जली या नहीं, जहां से पुलिस ने हत्यारोपी डॉक्टर मुबारिक को गिरफ्तार कर लिया।

बागपत का रहने वाला है हत्यारोपी डाॅक्टर
हत्यारोपी बागपत जिले के असारा गांव का रहने वाला है, जो हबीबगढ़ में रहता था और यहीं रहकर क्नीनिक चला रहा था। पूछताछ में हत्यारोपी ने वारदात को स्वीकारा। बताया कि उस पर 25 से 30 लाख रुपये का कर्ज हो गया था।

कर्ज से बचने के लिए कार व शव की तलाश थी, जिससे अपने को मृत दिखा सकूं। मेरी पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बीमा आदि के रुपये ले लें। 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी माफ हो जाता। पुलिस ने इसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक कैन व प्लास्टिक के ग्लब्स बरामद किए।

परिवार को नहीं लगने दी भनक
हत्यारोपी डॉ. मुबाबिक बेहद शातिर है। सोनू की हत्या के बाद डॉक्टर घर नहीं पहुंचा। तीन से चार दिन तक डॉक्टर इधर-उधर ही घूमता रहा, ताकि परिवार को पता न चले। इस बारे में डॉक्टर पत्नी को भी नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed