फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doctor and counselor stayed in OPD for six hours, patient did not come

छह घंटे ओपीडी में रहे डॉक्टर और काउंसलर, नहीं आया मरीज

Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Doctor and counselor stayed in OPD for six hours, patient did not come
जिला अस्पताल में खुला एटीएफ सेंटर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नशा मुक्ति के लिए एसबीडी जिला अस्पताल में एटीएफ (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) सेंटर की शुरुआत की गई है। पहले दिन डॉक्टर, काउंसलर और डाटा मैनेजर छह घंटे तक ओपीडी में मौजूद रहे, लेकिन कोई मरीज या नशा छोड़ने का इच्छुक व्यक्ति नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

एटीएफ ओपीडी जिला अस्पताल के 12 नंबर कक्ष में शुरू की गई है। इसके लिए एक चिकित्साधिकारी, एक डाटा मैनेजर, एक काउंसलर और एक उपचारिका की तैनाती की गई है। शुभारंभ मंडलायुक्त के द्वारा मंगलवार को किया गया था। पहले दिन बुधवार को सेंटर की क्या स्थिति रहती है। यानी डॉक्टर और स्टाफ मौजूद है या नहीं। या फिर कितने मरीज ओपीडी में आए। इसकी पड़ताल के लिए अमर उजाला ने सेंटर का लाइव किया।
विज्ञापन

--------
- सुबह 10.00 बजे:- डॉ. प्रतीक जोशी, काउंसलर योगेंद्र सिंह औ टाटा मैनेजर ज्योत्सना मौजूद मिलीं। उन्होंने बताया कि वह सुबह आठ बजे से बैठे हैं। कोई मरीज नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुबह 11.30 बजे:- ओपीडी का भ्रमण किया गया तो डॉक्टर और स्टाफ मौजूद मिला। इस समय तक भी कोई मरीज इलाज के लिए नहीं पहुंचा था। ओपीडी दो बजे तक खुली रही।

पहले एम्स के डॉक्टर देंगे ट्रेनिंग - डॉ. शिवेंद्र
एटीएफ सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि सेंटर के संचालन के संबंध में मंडलायुक्त ने बुधवार को भी बैठक ली। सेंटर पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ की सबसे पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसके लिए एम्स के डॉक्टर बृहस्पतिवार को सहारनपुर आएंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed