{"_id":"62dedaaedfe30251192364fd","slug":"do-something-sir-now-even-relatives-don-t-come-saharanpur-news-mrt598475274","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव और सड़कों पर कीचड़ बनी एकता कॉलोनी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव और सड़कों पर कीचड़ बनी एकता कॉलोनी की पहचान
विज्ञापन
सड़क और नालियां नहीं होने से एकता कॉलोनी के मार्ग पर कीचड़ और जलभराव।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण महानगर की एकता कॉलोनी की हालत बद से बदतर हो गई है। बिना बारिश गलियों में जलभराव और सड़कों पर कीचड़ कॉलोनी की पहचान बन चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कमेला होने की वजह से नगर निगम के अधिकारी कॉलोनी में आकर झांकते तक नहीं हैं। इसीलिए वह कॉलोनी की समस्या से वाकिफ नहीं हैं और समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ। अब तो उनके घर मेहमान भी आने से कतराने लगे हैं।
महानगर के वार्ड 25 में स्थित एकता कॉलोनी की बगल से रजबहा है, जब भी बरसात होती है रजबहे का पानी कॉलोनी में घुस जाता है। ऐसे में बरसात के समय में कॉलोनी जलमग्न हो जाती, जिससे कई लोगों के घरों तक में पानी घुस जाता है। चूंकि कॉलोनी की सड़कों का स्तर नीचा है और नालियां टूटी हुई हैं। ऐसे में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी नहीं हो पाती है और पानी बहकर बाहर जाने की बजाय कॉलोनी की गलियों और प्लॉटों में भर जाता है, जिसकी वजह से यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर निगम की ओर से यहां सड़कें और नालियां बनाने की बजाय यहां पर पंपिंग सेट लगाया हुआ है, लेकिन निगम की यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी करीब 30 साल पुरानी बसी हुई है, लेकिन नगर निगम बनने के बाद भी यहां की समस्याएं कम नहीं हुई हैं। अब तो बिना बरसात के भी यहां जलभराव रहता है।
हैंडपंपों का पानी हो रहा खराब
स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी की बगल से रजबहा बह रहा है, जिसका पानी दूषित है। इसके अलावा जलभराव भी रहता है। इसकी वजह से दूषित पानी धरती में समाकर हैंडपंपों के जरिए बाहर निकल रहा है। पानी दूषित हो चुका है, जिसे पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूषित पानी की समस्या करीब 15 साल से है। टंकी 24 घंटे नहीं आती है। ऐसे में मजबूरी में हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। यदि जलभराव की समस्या दूर हो तो हो सकता है कि हैंडपंपों का पानी भी साफ हो जाए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की बात
--एकता कॉलोनी में दुकान चलाने वाले सलीम ने बताया कि वह कई साल से कॉलोनी में रह रहे हैं, लेकिन यहां के हालत बद से बदतर हो रहे हैं। जलभराव यहां की बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से हर साल मलेरिया फैलता है। जलभराव के कारण ही सफाई व्यवस्था भी चौपट बनी हुई है।
--इरफान ने बताया कि जलभराव की वजह से हैंडपंपों का पानी खराब हो चुका है। दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। पानी की निकासी की मांग स्थानीय लोग कई बार कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम लगातार क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की अनदेखी करता आ रहा है।
--अल मोहम्मद का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में कोई सुविधा नहीं दे रहा है। सड़क, सीवर, नाली, पथ प्रकाश, सफाई आदि सब चीजों में कॉलोनी पिछड़ी हुई है। जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल रहता है। इसकी वजह से मेहमान तक आने से कतराते हैं।
------
-एकता कॉलोनी हमारी प्राथमिकता वाले 11 वार्डों में शामिल है। हमारा लक्ष्य यह है कि अगले एक साल के भीतर एकता कॉलोनी सहित सभी 11 वार्डों के जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान हो। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। हमें विश्वास है कि हम इसमें सफल होंगे और लोगों को जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।
गजल भारद्वाज, नगरायुक्त।

एकता कॉलोनी में हुआ जलभराव।- फोटो : SAHARANPUR

एकता कॉलोनी में जाने वाले एक अन्य मार्ग पर जलभराव।- फोटो : SAHARANPUR

एकता कॉलोनीवासी सलीम।- फोटो : SAHARANPUR

इरफान।- फोटो : SAHARANPUR

अल मोहम्मद।- फोटो : SAHARANPUR