{"_id":"5f1b24938ebc3e6393160456","slug":"do-sampling-antigen-test-kit-in-containment-zone-dm-saharanpur-news-mrt4928922160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेंमेंट जोन में सैंपलिंग एंटीजन टेस्ट किट से करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेंमेंट जोन में सैंपलिंग एंटीजन टेस्ट किट से करें: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना को लेकर बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सैंपलिंग एंटीजन टेस्ट किट से की जाए। जिस क्षेत्र में एक भी कोरोना मरीज मिलता है तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति रखने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य, संभावित व्यक्तियों के सैंपलिंग की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना किसी काम और बिना मास्क के बाहर निकलता है तो उसके विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने सैंपलिंग की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां भी गड्ढों या नालियों में पानी रुका हुआ हो वहां तत्काल सफाई कराकर पानी का निस्तारण कराएं। सभी क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव या फॉगिंग भी कराई जाए।
उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को निर्देश दिए कि वे मंडी परिसर में सुबह सुबह निरीक्षण कर देखें कि वहां लोग मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं या नहीं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अविनाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, मंडलीय नोडल अधिकारी कोरोना डॉक्टर सत्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़, आदि मौजूद रहे।