{"_id":"5dfe6ea08ebc3e87d700d561","slug":"do-not-take-the-law-in-hand-take-permission-and-say-what-you-say-saharanpur-news-mrt459943757","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में रविवार देर रात से बहाल होगा इंटरनेट सेवा: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में रविवार देर रात से बहाल होगा इंटरनेट सेवा: मंडलायुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि मंडल में इंटरनेट सेवा को रविवार देर रात से बहाल कर दिया जाएगा। धारा 144 लागू है। किसी को अपनी बात कहनी है तो वह पूर्व अनुमति लेकर ही धरना-प्रदर्शन करे। पैरा मिलिट्री फोर्स, जोन और सेक्टर व्यवस्था पूरी तरह से अभी लागू है। किसी तरह की शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंडलायुक्त ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सहारनपुर, मुज्जफरनगर और शामली तीनों जिलों में पुलिस का कड़ा पहरा है। प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किसी को अपनी बात कहनी है तो वह संवैधानिक तरीके से अपनी बात कह सकता है। उन्होंने कहा कि चूंकि धारा 144 मंडल के जिलों में लागू है। इसलिए बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करना या फिर इसका उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। अनुमति लेकर कोई अपनी बात कह सकता है। सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत किसी सूरत में किसी को नहीं दी जाएगी। मंडल के तीनों जिलों में शनिवार को शांति रही। उन्होंने कहा कि सभी से अपील है कि अपनी बात कहनी है तो संवैधानिक तरीके से कहें। कानून को हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल सभी को समझ लेने की जरूरत है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। मंडलायुक्त ने बताया कि रविवार की रात 12 बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी, लेकिन इंटरनेट सेवा बहाल होने के बावजूद इस पर साइबर सेल पूरी तरह से निगाह रखेगी। किसी तरह का भ्रामक पोस्ट डालने पर उसका संज्ञान लेकर मामले में मुकदमा दर्ज कराकर अमन और चैन को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले को जेल भेजा जाएगा।