फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not politics on Surgical Strike

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति न करें

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Do not politics on Surgical Strike
देहरादून रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता करते केन्द्रीय राज्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि किसानों को बर्बाद करने के पीछे राहुल गांधी का हाथ है। कांग्रेस के दस साल तक राज करने के बाद राहुल अब किसानों की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर रही हैं। भोपाल एनकाउंटर को फर्जी बताने पर वह भड़क उठे। कहा कि दिग्विजय सिंह की हर बात का जवाब देना उचित नहीं है। 
विज्ञापन


देहरादून रोड स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बालियान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। खनन समेत विभिन्न घोटालों की सही ढंग से जांच हो तो हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने सपा और बसपा को राजशाही पार्टी बताते हुए कई आरोप मढ़े।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर स्थिति में सुधार किया। सरकार का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। राहुल गांधी के 10 उद्योगपतियों का ऋण माफ करने के बयान पर कहा कि राहुल प्रमाण दें कि किसका पैसा माफ हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालियान ने कहा कि राहुल ने 10 साल राज किया और अब गन्ना किसानों की बात कर रहे है। कहा कि राहुल ने ही किसानों को बर्बाद किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मिल मालिकों से सौदेबाजी कर रेट तय करने का आरोप लगाया। प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। 


सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि यात्रा का सहारनपुर जनपद से शुभारंभ होना बड़ी बात है। 
केंद्र के दो वर्ष पूर्ण होने पर पीएम आए थे और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। यह सहारनपुर की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed