{"_id":"66c247bab08d6e47420def56","slug":"do-not-fall-into-the-trap-of-brokers-and-private-individuals-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129638-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दलालों व प्राइवेट व्यक्ति के झांसे में न आए, सीधे संबंधित अधिकारी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दलालों व प्राइवेट व्यक्ति के झांसे में न आए, सीधे संबंधित अधिकारी से मिले
सहारनपुर, बेहट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर बेहट तहसील में नजर आ रहा है। अधिकारियों ने तहसील परिसर और मेन गेट पर बोर्ड लगवा दिए हैं जिन पर लिखा है कि किसी भी दलाल अथवा तहसील में प्राइवेट व्यक्ति के झांसे में न आएं। सीधे संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से मिले।रविवार को तहसीलदार प्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया, कि तहसील के किसी भी पटल पर कोई प्राइवेट व्यक्ति काम नहीं कर रहा है। आमजन किसी के झांसे में न आएं और सीधे संबंधित पटल पर जाकर वहां नियुक्त कर्मचारियों से मिलकर अपना काम कराएं। उन्होंने बताया कि दाखिल खारिज, आय एवं जाति समेत सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों, भूमि विक्रय की अनुमति, अकृषक भूमि की घोषणा, विरासत और हैसियत प्रमाण पत्र के किसी भी कार्य के लिए सीधे संबंधित पटल पर पहुंचकर कर्मचारी से अपना काम कराएं। दलाल अथवा अपने आप को तहसील में प्राइवेट तौर पर काम करने की बात कहने वाले से बचें। इसके अलावा लेखपाल संघ की बेहट इकाई की ओर से भी तहसील परिसर में इस संबंध में बोर्ड लगाए गए हैं। उन पर लिखा है, कि कोई भी व्यक्ति लेखपालों से संबंधित किसी भी सरकारी कार्य के लिए किसी को पैसे मत दें। बता दें, कि कुछ दिन पहले मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने तहसील में छापा मारकर 10 प्राइवेट लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।