फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not call relatives from Delhi, Ghaziabad, Meerut

दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ से न बुलाएं रिश्तेदार

Fri, 19 Jun 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Do not call relatives from Delhi, Ghaziabad, Meerut
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने और मामले बढ़ने का बड़ा कारण बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों के प्रवेश को माना जा रहा है। इनमें भी सबसे अधिक संक्रमण दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वालों के कारण हुआ है। इसके चलते डीएम अखिलेश सिंह सहित अन्य अफसर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न तो जाएं और न ही इन क्षेत्रों से अपने रिश्तेदारों को घर बुलाएं। फिलहाल ऐसे आवागमन से बचकर रहें। अन्यथा कोरोना संक्रमण के मामले और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना संक्रमण के मामले में दिल्ली, गाजियाबाद से लेकर मेरठ के हालात अधिक चिंताजनक हैं। अनलॉक पीरियड में रियायत बढ़ने के बाद से बाहरी राज्यों से जिले में आने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। ये मामले दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा के शहरों से आए प्रवासी लोगों के कारण बढ़े हैं। इस सप्ताह तो तीन दिन में ही 50 से अधिक मामलों ने पुलिस प्रशासन की टीमों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

खुद के साथ रिश्तेदारों को बचाएं
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने जिले के लोगों से अपील की कि वे दिल्ली सहित अन्य संवदेन शील क्षेत्र में खुद भी यात्रा से परहेज करें और इसके साथ ही वहां से रिश्तेदारों को भी आने से रोकें। खुद के साथ रिश्तेदारों को भी संक्रमण से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे और बुजुर्गों के लिए फिर से हिदायत
सहारनपुर। जिला प्रशासन की ओर से हिदायत देने के साथ ही पुलिस टीमें भी लोगों से अपील कर रही है कि घर में बुजुर्गों, जटिल बीमारियों से पीड़ित लोगों और 10 साल से कम बच्चों को बेवजह बाजारों और सड़कों पर जाने से रोकें। रात के समय बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। उस समय अधिक सतर्कता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed