फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not allow construction of religious places along the roads: Mandalayukta

सडकों के किनारे धार्मिक स्थलों के निर्माण की अनुमति नहीं दे: मंडलायुक्त

Fri, 12 Mar 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Do not allow construction of religious places along the roads: Mandalayukta
सार्वजनिक सड़को के अतिक्रमण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर एवी राजमौलि - फोटो : SAHARANPUR
सड़कों के किनारे धार्मिक स्थलों के निर्माण की अनुमति नहीं दे: मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने सड़कों (राजमार्गों सहित), गलियों, फुटपाथ, सड़क के किनारों एवं लेन आदि पर धार्मिक प्रकृति की किसी संरचना और निर्माण की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस जनपद में एक जनवरी 2011 के बाद ऐसे कोई निर्माण कार्य हुए हो तो उन्हें चिह्नित कर तत्काल हटाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि 2011 के पूर्व बने ऐसे धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर उनके अनुयायियों और प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर उन्हें निजी भूमि पर छह माह के अंदर स्थानांतरित कराने की कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार को मंडलायुक्त ने सड़कों के अतिक्रमण को लेकर वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई संरचना या निर्माण पिछले पांच वर्ष में किया गया है तो उसे हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सड़कों, गलियों, फुटपाथ, सड़क के किनारे और लेन आदि पर किसी धर्म संप्रदाय, जाति वर्ग आदि से संबंधित कोई धार्मिक संरचना या निर्माण कर अतिक्रमण किया गया तो इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर ऐसे निर्माणों पर संयुक्त कार्यवाही करें। अतिक्रमण हटाने के लिए विकास प्राधिकरण, नगर निगम, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि को भी शामिल किया जाए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद जनपद में किसी धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं हुआ है। पूर्व में निर्मित धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित कराने के लिए संबंधित प्रबंधकों से वार्ता कर समुचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई की सड़क निर्माण में ननौता के पास एक धार्मिक स्थल को हटाने के लिए संबंधित प्रबंधकों से वार्ता कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि ऐसे अतिक्रमणों को चिह्नित कर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉक्टर एस चनप्पा, मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव, नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर ज्ञानेंद्र सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed