फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM XI's team beat IIA by 151 runs

डीएम इलेवन की टीम ने आईआईए को 151 रन से हराया

Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM XI's team beat IIA by 151 runs
सहारनपुर क्लब में आईआईए और प्रशासन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में विजेता टीम ट्राफी के साथ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डीएम इलेवन और आईआईए की टीमों के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मैच में डीएम इलेविन की टीम ने 151 रनों से शानदार जीत हासिल की। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर क्लब मैदान पर आयोजित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएम इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इनमें अब्दुल अहद ने 70, कमल त्यागी ने 83, डीएम आलोक कुमार पांडेय ने 11 रन बनाए। आईआईए की ओर से दीपक और अभिषेक ने तीन-तीन और सागर ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आईआईए की पूरी टीम 14.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। इस प्रकार डीएम इलेवन की टीम ने मैच 151 रन के भारी अंतर से जीत लिया। विजेता और उप विजेता टीमों को डीएम आलोक पांडेय द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच अब्दुल अहद रहे। बेस्ट बैट्समैन कमल त्यागी को चुना गया। बेस्ट बॉलर अभिषेक और बेस्ट फिल्डर गांधी को चुना गया। इस मौके पर सीडीओ प्रणय सिंह, एडीएम-एफ विनोद वर्मा, आईआईए चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, मनीष, रमेंद्र सिंह, सिद्घार्थ यादव, आरपी मिश्रा, एमएम गोयल, रणधीर कपूर, राजीव पाठक, तनवीर अहमद, परमिंदर सिंह, बिट्टू, राजेश सपरा, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed