फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM-SSP marches on foot in sensitive areas

डीएम-एसएसपी ने संवेदनशील इलाकों में किया पैदल मार्च

Thu, 07 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP marches on foot in sensitive areas
शहर में सुरक्षा को लेकर पैदल मार्च करते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अयोध्या प्रकरण में आने वाले निर्णय के मद्देनजर डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एवं एसएसपी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गोल कोठी, चिलकाना रोड, अरबी मदरसा, मोरगंज, शहीद गंज, जामा मस्जिद, चौकी सराय, लोहानी सराय, ढोली खाल, कुतुबशेर से होते हुए घंटाघर तक पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गलत हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैला सकते हैं। सभी इलाकों में रात्रि गश्त की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों खासतौर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में फोर्स उपलब्ध है। किसी ने भी अगर कोई गड़बड़ी की तो वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने पैदल मार्च जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। जिससे जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय एवं व्यापारियों ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा के अलावा सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed