{"_id":"61462a6f8ebc3e91e513525c","slug":"dm-ssp-listened-to-the-problems-in-the-entire-resolution-day-saharanpur-news-mrt556825092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी के समक्ष 66 शिकायतें दर्ज कराई, इनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि बाकी शिकायतों की बाबत संबंधित विभाग के अधिकारियों त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. एस चनप्पा शिकायतें सुनने पहुंचे। इनके समक्ष विद्युत, राजस्व की सर्वाधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। शाहपुर बांस के जयपाल पुत्र सिंगारू ने ग्राम प्रधान सोनिया सैनी के साथ डीएम के समक्ष अपनी आबादी की भूमि पेयजल परियोजना की स्थापना के लिए दान की है। इसके अलावा पाडली की बाला देवी ने मकान पर कब्जे की शिकायत की। कोठड़ी तुलसी के सुखपाल ने बंदरों के झुंड से निजात दिलाने की मांग की। मंझाड़ी के प्रधान राजेश कुमार ने सचिव पर अवैध रूप से 2.10 लाख रुपये पंचायत के खाते से निकालने का आरोप लगाया।
फहतेहपुर भादो के नाजिम ने सहारनपुर के राहुल बेदी पर उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। मायापुर रूपपुर के इखलाख आदि ने गांव में पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत की। शाहपुर बांस के प्रदीप कुमार ने गांव के मुख्य मार्ग की ध्वस्त पुलिया का निर्माण नहीं होने की शिकायत की। गांव अलाउद्दीनपुर के इरफान ने पांच माह से विद्युत लाइन से आपूर्ति न होने की शिकायत की। मोहम्मदपुर कन्धेला के ताहिर हसन ने सार्वजनिक शौचालय में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री नहीं लगाने का आरोप लगाया। जहानपुर के उमरदीन पेयजल परियोजना पर लगी सौर ऊर्जा प्लेटें काम नहीं करने की शिकायत की। जसमोर के हमीद खां ने गांव की पेयजल परियोजना की पाइप लाइन लीकेज होने की शिकायत की है।