{"_id":"6a022a8104b9c3ff530de44a","slug":"dm-ssp-inquired-about-the-condition-of-the-injured-notice-issued-to-three-doctors-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175222-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएम-एसएसपी ने जाना घायलों का हाल, तीन डॉक्टरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएम-एसएसपी ने जाना घायलों का हाल, तीन डॉक्टरों को नोटिस
Tue, 12 May 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 12 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद के लालवाला गांव में राजपूत और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच हुए बवाल के मामले में सोमवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं, घायलों के इलाज में लापरवाही मानते हुए तीन डॉक्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन जवाब मांगा गया।
नौ मई को देवबंद के गांव लालवाला में राजपूत और अनुसूचित जाति के लोगों में दो बीघा जमीन को लेकर बवाल हो गया था। इसमें दो पक्षों के लोग घायल हुए। घायलों को एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अस्पताल पहुंचकर अनुसूचित जाति के घायलों का हाल जाना था। अस्पताल की व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई थी।
इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि घायलों की जांच सोमवार को कराने के लिए कहा गया। इस पर अस्पताल के तीन इमरजेंसी मेडिकल अधिकारियों को नोटिस जारी किया और उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह भारी पुलिस बल और तहसील की राजस्व टीम के साथ लालवाला गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दस्तावेजों का परीक्षण किया और निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित की। गांव में पहुंचते ही दोनों आला अधिकारियों ने विवादित दो बीघा भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया।