फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM reprimanded for poor performance in IGRS

Saharanpur News: डीएम ने आईजीआरएस में खराब प्रदर्शन पर लगाई फटकार

Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded for poor performance in IGRS
-लापरवाही होने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि, शिकायतों का समय पर करें निस्तारण
विज्ञापन

-रैकिंग खराब होने पर अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जन शिकायत निस्तारण में जिले की गिरती रैंक पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। निर्देश दिए कि जन शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता लाएं। लापरवाही होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि मिलेगी।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अब जनसुनवाई पोर्टल पर प्रतिदिन कोई भी संदर्भ डिफाल्टर न होने दें। अगर किसी भी अधिकारी का संदर्भ जन सुनवाई पोर्टल पर डिफाल्टर होता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। अगले माह में जिले की बेहतर रैंकिंग आए, इसके लिए सभी अधिकारी हर संभव प्रयास करें। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिस स्तर पर शिकायत लंबित है या शिकायतकर्ता असंतुष्ट है, तो उसका कारण जानकर शीघ्र समाधान कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए।

विद्युत, लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग सहित अन्य विभाग जिनका फीडबैक में खराब प्रदर्शन है तथा उनसे जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। सभी को कठोर चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी देहात सागर जैन, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed