{"_id":"62d6fdd1af156c227a0e5828","slug":"dm-listened-to-the-objections-of-the-nagar-panchayat-saharanpur-news-mrt5976838169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की आपत्तियों पर डीएम ने की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की आपत्तियों पर डीएम ने की सुनवाई
विज्ञापन
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान परिसीमन पर आपत्तियों को सुनते डीएम
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के परिसीमन को लेकर लोगों द्वारा लगाई गई आपत्तियों को डीएम अखिलेश सिंह ने अपने कार्यालय में सुना। उन्होंने एसडीएम रामपुर मनिहारान को निर्देश दिए कि परिसीमन में शामिल क्षेत्र का निरीक्षण कर आपत्तिकर्ताओं से बैठक कर रिपोर्ट भेेजे।
नगर पंचायत परिसीमन में रामपुर ग्रामीण क्षेत्र की कालोनी शिवपुरी, देवबंद रोड, सिविल कालोनी, तेलीपुरा, नाजिरपुरा, ब्लॉक कालोनी आदि को शामिल किया गया है। नगर पंचायत के वार्डों में क्षेत्र की कालोनियों को शामिल करने पर लोगों द्वारा आपत्ति लगाई गई थी। इस पर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम अखिलेश सिंह ने आपत्तियों को सुना।
कालोनी शिवपुरी निवासी रविंद्र चौधरी, चौ. जगपाल सिंह, विनोद धीमान, मनोज शर्मा, रामगोपाल, निंकी राणा आदि ने कहा कि नगर पंचायत के दो वार्डों में शिवपुरी को शामिल किया गया है। जबकि शिवपुरी को अलग से वार्ड बनाया जाए। मोहल्ला मनिहारान निवासी अशोक जैन, ब्रजपाल सिंह व मोहल्ला पीपलतला निवासी हाजी मंसूर, नाजिम, शीशपाल ने कहा कि उनके वार्ड की यथा स्थिति रखी जाए। डीएम ने लोगों की बात को सुनते हुए एसडीएम संगीता राघव को निर्देश दिए कि वह परिसीमन में शामिल क्षेत्र का निरीक्षण कर आपत्तिकर्ताओं की बैठक लेकर रिपोर्ट भेेजे। इस मौके पर एडीएम ई डॉ. अर्चना द्विवेदी भी मौजूद रही।