फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM kept his promise, provided financial help for the education of little angel

Saharanpur News: डीएम ने निभाया वादा, नन्हीं परी की शिक्षा के लिए की आर्थिक मदद

Tue, 30 Apr 2024 04:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
DM kept his promise, provided financial help for the education of little angel
कलेक्ट्रेट सभागार में बच्ची को चैक प्रदान करते डीएम डॉ दिनेश चंद्र
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जैन समाज के कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी परी सैनी की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने का वादा सोमवार को पूरा किया। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में परी सैनी को बुलाकर उसकी शिक्षा के लिए सम्मानजनक राशि प्रदान की। उन्होंने नन्हीं परी को भविष्य में हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर चल रहे कार्यक्रम शामिल होने गए थे। उन्होंने वहां बच्चों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी से गन्ने का रस पीने का आग्रह किया तो उन्होंने चाय पीने की इच्छा जताई थी। इसी बीच लॉर्ड महावीरा स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा परी जिलाधिकारी के पास पहुंची और बोली कि अंकल नमस्ते, क्या आप मेरे हाथ की चाय पिओगे। जब जिलाधिकारी चाय पीने लगे तो परी के आंखों से आंसू निकल गए। जिलाधिकारी ने बच्ची से पूछा कि आपके पिता क्या करते हैं तो उसने बताया कि चाय की दुकान चलाते हैं और बड़ी मुश्किल से खर्च उठाते हैं। इस पर भावुक हुए जिलाधिकारी ने बच्ची की शिक्षा का पूरे जीवन का खर्च उठाने की बात कही थी। सोमवार को जिलाधिकारी के हाथों मदद पाकर परी सैनी की खुशी चेहरे से साफ झलक रही थी। नन्हीं बच्ची ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं भी पढ़कर आपकी तरह बनकर लोगों की सेवा करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed