{"_id":"61dc7bdf25bbf0679b2c92ca","slug":"dm-inspected-the-warehouse-saharanpur-news-mrt572862616","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को सेंट्रल वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के बाद ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाने और पोलिंग पार्टियों को रवाना करने वाले स्थान को देखा। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
चुनाव कार्यक्रम के घोषणा के बाद जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को सेंट्रल वेयर हाउस का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम बनने वाले स्थान को देखा। उन्होंने मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों के रवाना होनेेे वाली जगह का भी निरीक्षण किया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें जिन गोदामों में गेहूं सहित अन्य खाद्यान्न रखा है, उन्हें 15 जनवरी तक खाली कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सेंट्रल वेयर हाउस परिसर के साथ ही पराग डेरी वाले परिसर से भी कुछ विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।