फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM inspected the construction works of Maa Shakumbhari University

Saharanpur News: डीएम ने किया मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the construction works of Maa Shakumbhari University
निर्माणाधीन माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का औचक स्थलीय निरीक्षण का निरीक्षण करते डीएम
- समयावधि में कार्य पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था को दी ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने निर्माणाधीन मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित फर्म के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।
रविवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पेड़ों की जो कटाई होनी है उनकी एनओसी तत्काल ली जाए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से परास्नातक की कक्षाएं प्रारंभ की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से आते समय जिलाधिकारी ने राधा स्वामी सत्संग भवन पिलखनी में भक्तों को प्रसाद वितरित भी किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र और कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed