फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM hoisted the tricolor at his residence, took out a rally

डीएम ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, निकाली रैली

Sun, 14 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM hoisted the tricolor at his residence, took out a rally
डीएम आवास तिरंगा लगाते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अपनी पत्नी निशा सिंह के साथ अपने आवास पर तिरंगा फहराकर किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ कलक्ट्रेट में तिरंगा फहराया और तिरंगा रैली भी निकाली।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में तिरंगा रैली कलक्ट्रेट कार्यालय से शुरू होकर तहसील सदर एवं जिला पंचायत कार्यालय के सामने से कोषागार कार्यालय होते हुए डीएम कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी अमर शहीदों के बलिदान की वजह से ही आजादी की सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए जिन अमर शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर किए उनको नमन करते हुए हम सभी अपने हृदय में राष्ट्रभक्ति को सर्वोच्च स्थान दें । हमें ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जो राष्ट्रहित में न हो। उन्होंने जनपद वासियों से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने और जनपद को तिरंगा मय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 15 तारीख तक सभी जनपद वासी अपने घरों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों आदि पर तिरंगे को सम्मान के साथ फहराएं। तिरंगा रैली में जयहिंद, वंदे मातरम्, भारत माता की जय आदि देशभक्ति के नारों से पूरा कलक्ट्रेट परिसर एवं आस पास का वातावरण गूंज उठा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, अनिप कुमार सहित कलक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed