फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM gave instructions to stop the salary of district mining officer and inspector

Saharanpur News: डीएम ने दिए जिला खनन अधिकारी और निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to stop the salary of district mining officer and inspector
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला खनन अधिकारी और निरीक्षक का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह कार्रवाई अवैध खनन एवं परिवहन में एमचेक पर पकड़े गए वाहनों पर लगाए गए जुर्माने की वसूली न करने को लेकर की।

कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताई। कहा कि आगामी माह में सुधार लाया जाए। चार मार्च को सभी दुकानों पर कितना उठान हुआ है और गैप को कैसे पूरा किया जाएगा इसकी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। सभी विभाग समय पर फीडिंग करें। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन आवासों का अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वसूली मांग पत्र जारी कर वसूली कराई जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed