फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM gave instructions for FIR against NKG firm

Saharanpur News: एनकेजी फर्म के विरुद्ध डीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश

Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions for FIR against NKG firm
-शिथिल प्रगति पर कंपनियां बहाना न बनाकर तय समय में करें पूरा
विज्ञापन

-डीएम ने हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा की। इस दौरान वर्तमान की कार्य प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और एनकेजी फर्म के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए। साथ ही तीनों कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

डॉ. दिनेश चंद्र ने दो वर्ष में जिले में केवल नौ ओवरहैड टैंक बनने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अक्तूबर के अंत तक 65 ओवरहैड टैंक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया। हर घर नल-हर घर जल केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित में महत्वाकांक्षी एवं शीर्ष प्राथमिकता की योजना है, इस योजना के धरातल पर क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था आयन एक्सचेंज के पीडी को जमकर फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजना के निर्माण के लिए सभी स्थलों पर भूमि उपलब्ध कराने पर सम्मानित किया गया। इसी के साथ जल जीवन मिशन में अच्छा कार्य करने पर तहसीलदार रामपुर मनिहारान एवं नायब तहसीलदार बेहट को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, अधिशासी अभियंता जल निगम अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed