फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM formed a committee for the evaluation of land

नए रोडवेज बस स्टैंड बनाने को लेकर तेज हुई प्रक्रिया

Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM formed a committee for the evaluation of land
सहारनपुर। रोडवेज के नए बस स्टैंड को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में आवास विकास की खाली पड़ी जमीन का मूल्यांकन करने के लिए डीएम ने चार अधिकारियों की टीम गठित की है। यह टीम जमीन का हर तरह से मूल्यांकन करेंगी, उसके बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के पास अभी तक अपना कोई स्थायी बस स्टैंड नहीं हैं। रोडवेज बसों का संचालन अस्थायी बस स्टैंड कांशीराम कालोनी, जेल चुंगी और मानकमऊ से हो रहा है। स्थायी बस स्टैंड नहीं होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विगत दिनों जनपद के दौरे के दौरान यहां बस स्टैंड नहीं होने का संज्ञान लेते हुए कांशीराम कालोनी में बस स्टैंड बनाने के निर्देश डीएम को दिए थे। अब नए बस स्टैंड बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई है। कोर्ट रोड पुल स्थित परिवहन निगम के रोडवेज वर्कशॉप की जमीन को आवास विकास और आवास विकास की कांशीराम कालोनी में खाली पड़ी जमीन को परिवहन निगम को देनी की तैयारी चल रही है। परिवहन निगम ने वर्कशॉप की जमीन का मूल्यांकन कर लिया है। अब दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में आवास विकास की जमीन का मूल्यांकन होगा। इसके लिए डीएम अखिलेश सिंह ने चार अधिकारियों की एक टीम गठित की है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार, एआईजी स्टांप संजय श्रीवास्तव, आवास विकास के अधिशासी अभियंता डॉ. एके सक्सेना शामिल हैं। कितने एकड़ जमीन है, उसकी कितनी कीमत है, उसका मूल्यांकन अधिकारी करेंगे। जमीन का मूल्यांकन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नया रोडवेज बस स्टैंड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। कांशीराम कालोनी में आवास विकास की जमीन खाली पड़ी है। जमीन का मूल्यांकन होना है। टीम गठित की गई है, उसमें वह भी शामिल है। एआईजी स्टांप मूल्यांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed