फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM becomes strict on non-payment of cane price

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर सख्त हुए डीएम

Sat, 06 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM becomes strict on non-payment of cane price
डीएम अखिलेश सिंह से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में पिछड़ रही गांगनौली शुगर मिल के प्रतिनिधि से नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना तत्काल देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर शीरा बिक्री से प्राप्त धनराशि से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट कार्यालय पर डीएम ने भारतीय किसान यूनियन, जिला गन्ना अधिकारी और गांगनौली शुगर मिल के प्रतिनिधि के साथ बैठक की। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में पिछड़ने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने गांगनौली चीनी मिल के प्रतिनिधि से नाराजगी जताई और उनसे तत्काल बकाया भुगतान की कार्ययोजना तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने बकाया भुगतान में कोताही पर विधिक कार्रवाई की भी चेतावनी दी। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि मिल ने अभी तक मात्र 22.63 प्रतिशत भुगतान ही किया है। मिल पर अवशेष गन्ना मूल्य करीब 23462 लाख रुपये है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, अरुण राणा, अशोक कुमार, रघुवीर सिंह आदि ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि खर्चे सिर पर हैं और किसान पाई पाई को मोहताज है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण में खेतों पर जाने के लिए चकरोड नहीं छोड़ी जा रही है। इसके चलते किसानों को अपने खेतों में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गांव सधारणसिर में हाईवे पर अंडरपास बनवाने की मांग की। गांगनौली मिल प्रतिनिधि अनिल चौहान, मेवाराम, प्रदीप कुमार, संजय चौधरी, प्रदीप शर्मा, नीटू, सोहनवीर सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed