फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM and CDO distributed share certificates to farmers

डीएम और सीडीओ ने किसानों को बांटे अंश प्रमाण पत्र

Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM and CDO distributed share certificates to farmers
मिशन कंपाउंड स्थित गन्ना समिति किसान अंश प्रमाण पत्र कार्यक्रम का लाइव देखते डीएम व सीडीओ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गन्ना विकास समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अखिलेश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने किसानों को अंश प्रमाणपत्रों का वितरण किया। साथ ही किसानों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए अंश प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम को भी देखा। मिशन कंपाउंड स्थित गन्ना विकास समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के 100 अंश धारक किसानों को अंश प्रमाणपत्रों का वितरण किया। उन्होंने किसानों को अंश प्रमाण पत्र के फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन

संचालन कर रहे गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. यशपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 1934 में पहली बार मेरठ एवं मुजफ्फरनगर में गन्ना समिति गठित हुई थी। इसके बाद लगातार सहकारी गन्ना/चीनी मिल समितियां निबंधित होती रहीं। लेकिन इन समितियों के हिस्सेदार किसानों को इससे पहले कभी भी अंशधारक होने का अहसास नहीं कराया गया। यह अंश प्रमाण पत्र पीढ़ी दर पीढ़ी उनके वारिसों को विरासत के रूप में हस्तांतरित होता रहेगा। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, डॉ. उदयभान, अभय ओझा, रीना, प्रेम चौरसिया, ओमवीर, वरिष्ठ सहायक नीरज कुमार, अवनीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
किसानों को होगा लाभ: पद्म सिंह
सहारनपुर। लखनऊ के लोक भवन सभागार में सोमवार को अंश प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में जनपद के किसान नेता पद्म सिंह ढायकी ने भी मंडल की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए किसानों की बात रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने अंश प्रमाणपत्र किसानों को दिए जाने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा इससे न सिर्फ हेराफेरी पर अंकुश लगेगा बल्कि किसानों के वारिसों को भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गन्ना विभाग और समितियों को डिजीटल किए जाने किसानों को राहत मिली है। संवाद

मिशन कंपाउंड स्थित गन्ना समिति किसान में महेशपुर के किसान मदन सिंह अंश प्रमाण पत्र प्रदान करते ड?

मिशन कंपाउंड स्थित गन्ना समिति किसान में महेशपुर के किसान मदन सिंह अंश प्रमाण पत्र प्रदान करते ड?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed