{"_id":"62d302672844587a83052531","slug":"dm-and-captain-heard-the-problems-instructions-for-quick-disposal-saharanpur-news-mrt5972887102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कप्तान ने सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कप्तान ने सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
बेहट में समस्याएं सुनते डीएम और एसएसपी
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी के समक्ष 106 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि अन्य शिकायतों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बेहट में शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. विपिन टाडा शिकायतें सुनने पहुंचे। इनके समक्ष कुल 106 शिकायतकर्ता शिकायत लेकर पहुंचे। गांव ताहरपुर की ग्राम प्रधान अलका देवी ने गांव के ही चार लोगों पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। गांव रसूलपुर कलां के रोहित कुमार ने गांव में बंद पड़े पेयजल संस्थान को जल्द शुरू कराए जाने की मांग की। गांव गदरहेड़ी की कामेश ने गांव में जलभराव की शिकायत की। मुजफ्फराबाद (भोगपुर) के अखिलेश कौशिक ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की। गांव मीरपुर गंदेवड़ निवासी अरुण शर्मा ने उसकी दुकान के सामने दूसरे दुकानदार द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की। सर्वाधिक शिकायतें विद्युत, राजस्व एवं पुलिस की रही। डीएम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। सीडीओ विजय कुमार, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, सीओ मुनीश चंद्र, बीडीओ कौशल कुमार, ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंडवाल, अधिशासी अभियंता एस के निर्भय रहे।
रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर एसडीएम संगीता राघव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 23 समस्याएं आई, जिनमें से दो का ही निस्तारण मौके पर हो सका। इस दौरान तहसीलदार अमित कुमार भी रहे।