फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM and captain gave message of peace, warns the druggists

डीएम और कप्तान ने दिया शांति का संदेश, खुराफातियों को चेताया

Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM and captain gave message of peace, warns the druggists
गंगोह में फ्लैग मार्च करते डीएम आलोक पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार पी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले को लेकर डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने शांति समिति की बैठक ली। अधिकारियों ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील के साथ खुराफाती तत्वों से निबटने के लिए भी कड़ा संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने नगर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शांति समिति की बैठक में पहुंचे डीएम आलोक कुमार पांडे ने लोगों को शांति बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोई भी गलत हरकत करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। सभी इलाकों में रात में गश्त एवं पैदल गश्त की जा रही है। किसी प्रकार की अनहोनी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी ने भी अगर कोई गड़बड़ी की तो वह उसके लिये खुद जिम्मेदार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पैदल मार्च जनपद में शांति व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका मकसद किसी को डराना नहीं है। जनपद में मेल-मिलाप, भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, यही पैदल मार्च का मकसद है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने भी सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में धारा 144 लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम नकुड़ पूरण सिंह राणा ने कहा कि शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस बल व नागरिकों के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। शिव चौक पर पहुंचे अधिकारियों का व्यापारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर मेन रोड, मैटाडोर स्टैंड, मोहल्ला टाकान, शिव चौक, नानौता चौक होते हुए वापस कोतवाली पहुंच कर समाप्त हुआ। सीओ अजेय शर्मा, नगर पालिका ईओ कृष्ण मुरारी के अलावा विभिन्न मदरसों, मंदिरों व गुरुद्वारों से आए पंडित आशाराम, रमेश गिरी, कारी उबैद, मौलाना असजद, मौलाना यूशा, इकबाल, व्यापारी नेता मोल्हड़मल गर्ग, प्रदीप तायल, समय सिंह पंवार, ईश्वर गोयल, हिदायत अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed