फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DLW won the competition defeating Cole Haryana

डीएलडब्ल्यू ने कोल हरियाणा को हरा जीती प्रतियोगिता

Sat, 27 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
DLW won the competition defeating Cole Haryana
नानौता के खुडाना में वालीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
नानौता(सहारनपुर)। क्षेत्र के खुडाना गांव में महाराणा प्रताप वॉलीबाल क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीएलडब्ल्यू रेलवे ने कोल हरियाणा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। डीएलडब्ल्यू के शटलर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

खुडाना गांव में प्रतियोगिता के तीसरे दिन सीआरपीएफ दिल्ली व आर्मी सिग्नल के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें सीआरपीएफ ने आर्मी सिग्नल को 25-17 व 25-22 से हराया। दूसरा मुकाबला मोदीनगर व बहादराबाद के बीच हुआ, जिसमें मोदीनगर ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में कोल हरियाणा ने हाथी करौंदा को हराया। चौथे मुकाबले में चंडीगढ़ ने सीआरपीएफ को हराया। पांचवें मुकाबले में डीएलडब्ल्यू ने सोनअर्जुनपुर को हराया। छठे मुकाबले में ऑर्मी सिग्नल व सिख रेजीमेंट पंजाब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। आर्मी सिग्नल ने सिख रेजीमेंट पंजाब को पहले राउंड में 25-20, दूसरे राउंड में पंजाब 21-25 तथा तीसरे राउंड में आर्मी सिग्नल ने 25-22 से हराते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सेमीफाइनल के मुकाबले में पहुंची डीएलडब्ल्यू रेलवे ने सीआरपीएफ को 25-17, 25-21 तथा कोल हरियाणा ने आर्मी सिग्नल को 25-19, 25-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में डीएलडब्ल्यू ने कोल हरियाणा को लगातार तीन सेटों 25-21, 25-19 व 25-23 से शिकस्त दी। डीएलडब्ल्यू के खिलाड़ी राहुल चौपला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम रेफरी संजय उर्फ भोला, द्वितीय रेफरी बॉबी राणा रहे। कमेंटेटर की भूमिका इदरीश व विनय पुंडीर ने निभाई। इस अवसर पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुरेश कुमार, अजय राणा उर्फ भोला, क्लब अध्यक्ष गौरव राणा, मा. सतवीर सिंह, यशवीर सिंह, मेघराज सिंह, अनिल राणा, नीरज राणा, मुकेश राणा, मोनिश राणा, पीयूष राणा, प्रताप राणा, अजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed