{"_id":"6037ede58ebc3e8c9775bbb9","slug":"dlw-railway-varanasi-defeated-kol-haryana-saharanpur-news-mrt527206593","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलडब्ल्यू रेलवे वाराणसी ने कोल हरियाणा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलडब्ल्यू रेलवे वाराणसी ने कोल हरियाणा को हराया
विज्ञापन
महाराणा प्रताप बालीवॉल क्लब खेल का खुडाना में खिलाड़ियों से परिचय लेते कार्तिकेय सिंह राणा
- फोटो : SAHARANPUR
डीएलडब्ल्यू रेलवे वाराणसी ने कोल हरियाणा को हराया
नानौता (सहारनपुर)। महाराणा प्रताप वालीबॉल क्लब खुड़ाना की तरफ से तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीएलडब्ल्यू रेलवे वाराणसी और कोल हरियाणा की टीम के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें डीएलडब्ल्यू रेलवे की टीम विजेता रही। दूसरा मैच सीआरपीएफ दिल्ली और आर्मी सिग्नल तमिलनाडु के बीच देर शाम तक चलता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को भाजपा नेता अनुराग राणा ने किया था। बुधवार को नागल और भायला की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नागल की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला बड़गांव तल्हेड़ी और खुड़ाना क्लब के बीच खेला गया। उसमें तल्हेड़ी की टीम जीती।
वहीं, बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि सपा नेता कार्तिकेय राणा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर कहा कि खेल व्यक्ति के दैनिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। पढ़ाई के साथ युवाओं को खेलों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए और मेहनत कर अपने समाज क्षेत्र का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रोशन करना चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद डीएलडब्ल्यू रेलवे वाराणसी और कोल हरियाणा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीएलडब्ल्यू रेलवे वाराणसी की टीम विजयी रही। इसके बाद सीआरपीएफ दिल्ली और आर्मी सिग्नल तमिलनाडु की टीम के बीच मैच शुरू हुए। यह मैच देर शाम तक चला। मैच के दौरान संजीव उर्फ भोला प्रथम रेफरी और लाखन सिंह द्वितीय रेफरी रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव पुंडीर, विनय पुंडीर, बोबी राणा, नीरज राणा, मोनिश पुंड़ीर, प्रताप राणा, अजीत राणा, पीयूष राणा, सुमित राणा, कपिल पुंडीर, केशव पुंडीर आदि का सहयोग रहा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, मोहन शिमलाना, सूरजपाल महेशपुर, राजीव महेशपुर, विलास राणा, मोहन राणा भायला आदि मौजूद रहे।
यह टीमें ले रही हिस्सा
प्रतियोगिता में डीएलडब्ल्यू रेलवे वाराणसी, कोल हरियाणा, सीआरपीएफ दिल्ली, आर्मी सिग्नल तमिलनाडू, सिक्ख रेजीमेंट पंजाब टीम सहित कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।