फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DJ College Barout's team becomes winner in men's category

पुरुष वर्ग में डीजे कॉलेज बड़ौत की टीम बनी विजेता

Sun, 24 Nov 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
DJ College Barout's team becomes winner in men's category
जैन कॉलेज में अंतर विद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में विजेता बडौत की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों के मुकाबले कराए गए। डीजे कॉलेज बड़ौत की टीम छह अंकों के साथ विजेता रही, जबकि चार अंक हासिल करने वाली मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को पहले मैच में डीजे कॉलेज बड़ौत की टीम ने डीएवी कॉलेज बुलंदशहर की टीम को 87-68 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में मेरठ कॉलेज मेरठ ने आईपी कॉलेज बुलंदशहर को 56-09 के अंतर से पराजित किया। तीसरे मैच में डीजे कॉलेज बड़ौत ने आईपी कॉलेज बुलंदशहर को 45-22 से हराया। चौथे मैच में मेरठ कॉलेज ने डीएवी कॉलेज बुलंदशहर को 69-59 के अंतर से परास्त किया। फाइनल मेरठ कॉलेज मेरठ और डीजे कॉलेज बड़ौत के बीच हुआ, जिसमें डीजे कॉलेज बड़ौत की टीम विजेता बनी। निर्णायकों में नीशू राणा, रिषभ बत्रा, पंकज चौधरी, कनिष्क जोशी, सरिता, विवेक और मैथ्यू रहे। पुरस्कार वितरण जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुधीर जोशी, सचिव रामकुमार सिंह, बैडमिंटन संघ अध्यक्ष मधुर बजाज, हकीम आसिफ के हाथों किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर हरिओम गुप्ता, डॉक्टर लोकेश कुमार, शौर्य गुप्ता, मनीष कुमार, धुलीचंद, डॉक्टर सहदेव मान, डॉक्टर संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जैन कॉलेज में अंतर विद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं

जैन कॉलेज में अंतर विद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed