फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisions will be registered by setting up camp

शिविर लगाकर दिव्यांगों का होगा पंजीकरण

Tue, 03 Nov 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Divisions will be registered by setting up camp
शिविर लगाकर दिव्यांगों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पांच से 19 नवंबर तक सभी विकासखंडों में पंजीकरण किए जाएंगे। इनमें दिव्यांगों को चिकित्सीय प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को दी।

उन्होंने कहा इन शिविरों में लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। दिव्यांगजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे) निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाइल नंबर आदि को लेकर शिविर में पहुंचें और अपना पंजीकरण कराएं। पांच नवंबर को विकासखंड रामपुर मनिहारान, छह नवंबर को विकासखंड नानौता, सात नवंबर को विकास खंड देवबंद में, नौ नवंबर को विकास खण्ड बलियाखेडी एवं नगरीय क्षेत्र सहारनपुर एवं कस्बा चिलकाना सुल्तानपुर में और नौ नवंबर को ही विकास खंड पुवांरका तथा नगरीय क्षेत्र सहारनपुर में शिविर लगाए जाएंगे। दस नवंबर को विकास खंड नागल में, 11 नवंबर को विकास खंड सरसावा, कस्बा तीतरों एवं अम्बेहटा में, 12 नवंबर को विकास खंड नकुड़, कस्बा नकुड़ में, 17 नवंबर को विकास खंड मुजफ्फराबाद में, 18 नवंबर को विकास खंड सढौली कदीम एवं कस्बा बेहट में और 19 नवंबर को विकासखंड गंगोह एवं कस्बा गंगोह में शिविर का आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed