फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner went to the shops and explained the importance of rivers

मंडलायुक्त ने दुकानों पर जाकर समझाया नदियों का महत्व

Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner went to the shops and explained the importance of rivers
पांवधोई नदी का निरीक्षण करते मंडलायुक्त लोकेश एम व अन्य अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पांवधोई नदी को स्वच्छ बनाने तथा नदी को गंदा नहीं करने की सीख लोगों को देने के लिए बुधवार को जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों के साथ ही मंडलायुक्त लोकेश एम, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सहित निगम के कईं अधिकारी तथा पांवधोई नदी बचाओ समिति के पदाधिकारी भी शामिल रहे। मंडलायुक्त ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों को नदी में कचरा नहीं डालने के लिए प्रेरित किया, साथ ही नदियों का महत्व भी समझाया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ राकेश सिनेमा के निकट पुलिया से मंडलायुक्त लोकेश एम ने किया। मंडलायुक्त ने रैली में शामिल होते हुए नदी के दोनों किनारों के दुकानदारों की दुकानों पर जाकर उन्हें नदी को साफ रखने में सहयोग करने तथा नदी में कचरा नहीं डालने के लिए प्रेरित किया। रैली में शामिल विद्यार्थी विभिन्न नारे लगाते हुए चल रहे थे। चतरा पुल पर संपन्न हुई रैली को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि पांवधोई नदी सहारनपुर की जीवन रेखा है। इसका ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि इसे गंदगी से मुक्त कराकर पुराने स्वरूप में ला सकें। रैली में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति तथा पांवधोई समिति की वीना बजाज, डॉ. वीरेंद्र आजम, शीतल टंडन, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह व सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----
दुकान सील करने के निर्देश दिए
रैली के दौरान मंडलायुक्त ने नदी के दोनों साइड की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की, साथ चल रहे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को नदी में कचरा डालने वाले व्यापारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक व्यापारी द्वारा छह फीट तक सड़क पर सामान रखने पर उक्त की दुकान सील करने के निर्देश अपर नगरायुक्त को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed