फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner inspected the Kanwar road

मंडलायुक्त ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected the Kanwar road
घंटाघर के कांवड मार्ग का निरीक्षण करते मण्डलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज समेत अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। एसएएम इंटर कॉलेज से घंटाघर, अंबाला रोड होते हुए ईदगाह तक कांवड़ यात्रा मार्ग को देखा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पाया कि घंटाघर और हनुमान मंदिर के बीच जो डामर का पैच लगा है वह अभी से उखड़ गया है, जिसको तुरंत डलवाने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने कहा कि घंटाघर पुलिस चौकी के पास जो रोड ठीक हो रहा है तथा कच्ची सड़क है, उस पर तत्काल राबिश डलवाने की आवश्यकता है ताकि यह चलने योग्य हो सके। मंडलायुक्त ने घंटाघर से बिजलीघर होते हुए एसएएम इंटर कॉलेज से बायीं ओर की सड़क पर निर्माण सामग्री तथा मलबा पड़ा मिला, जिस कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। फालतू पड़ी सामग्री को तत्काल हटवाकर मार्ग को सुचारु किए जाने के निर्देश दिए। दर्पण टॉकीज के सामने व भगवती मोटर स्टोर के सामने अंबाला रोड पर केबिल के मोटे-मोटे तार निकले हुए मिले, जिन्हें हटवाने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी विभाग रात दिन काम करके कांवड़ यात्रा मार्ग को कांवड़ शुरू होने से पहले ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed