{"_id":"63dbf834ffb6b91d17009243","slug":"divisional-commissioner-inspected-the-dumping-ground-saharanpur-news-c-14-1-102905-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडलायुक्त ने किया डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडलायुक्त ने किया डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण
Thu, 02 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह। मंडलायुक्त डाॅ. लोकेश एम ने डंपिंग ग्राउंड और कंकराली सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा रास्ते में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहे एक स्कूली वाहन को भी सीज कराया गया।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डाॅ. लोकेश एम पूरे प्रशासनिक अमले के साथ गंगोह पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गंगोह नगरपालिका परिषद द्वारा कूड़ा निस्तारण कराने के लिए गांव खानपुर गुर्जर में दस बीघा जमीन में बनवाये गये डंपिंग ग्राउंड का गहनता से निरीक्षण किया। ईओ कृष्ण मुरारी से जानकारी लेते हुए नगरपालिका के उक्त कार्य को सराहा। निरीक्षण के दौरान सभी श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण, ड्रेस उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य का त्रैमासिक स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम रम्या आर को अन्य नगर पालिकाओं में भी ऐसे ही डंपिंग ग्राउंड बनवाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कंपनी डायरेक्टर राजेश कुमार को नगर निगम में भी गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट लगवाने के लिए सहारनपुर आने को कहा। इसके बाद उन्होंने कंकराली सरोवर एवं श्री रामबाग मंदिर शृंखला स्थित भगवती यज्ञशाला योगाश्रम का निरीक्षण किया। भगवती यज्ञशाला योगाश्रम के अश्वनी कुमार द्वारा कंकराली सरोवर पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की गई थी, लेकिन वह मौके पर अतिक्रमण नहीं दिखा सके। मंडलायुक्त ने मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया। डंपिंग ग्राउंड के रास्ते में गांव खानपुर के एक स्कूली वाहन को क्षमता से अधिक बच्चे ले जाते हुए देखकर मंडलायुक्त ने वाहन को रुकवा लिया। इसके बाद बच्चों को उतारकर कोतवाली प्रभारी को वाहन को सीज करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।