फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner inaugurated the first RO plant of the district

Saharanpur News: मंडलायुक्त ने किया जिले के पहले आरओ प्लांट का लोकार्पण

Thu, 01 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inaugurated the first RO plant of the district
गांव नैनसोब में आरओ प्लांट का शुद्ध जल ग्रामीणों को वितरित करते मंडलायुक्त डा लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को गांव नैनसोब में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए सामुदायिक आरओ संयंत्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से इसका पानी केवल पीने और खाना बनाने में ही इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कहा कि जिले में यह पहला आरओ प्लांट लगा है। इसकी लागत करीब 10 लाख रुपये आई है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शुद्ध पानी को खाना बनाने एवं पीने के लिए ही प्रयोग करें। कहा कि प्लांट के पानी को पशु नहाने वह अन्य कामों में ना ले। उन्होंने कहा जल ही जीवन है। अशुद्ध जल से अनेक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस मौके पर गांव के आठ लोगों को प्लांट के शुद्ध जल की 20-20 लीटर की बोतलें भी वितरित की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित कुमार, एई अनुज चौधरी, सौरभ गुप्ता, प्लांट कंपनी के एमडी आनंद कुमार, अंबरीश कुमार, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान सोनिया, प्रधान पति बालेश्वर, बाली कुमार, सुरेश चंद, सुंदरलाल, समय सिंह, विनोद लाला, मुनेश त्यागी, सुनील त्यागी, अजब सिंह, अर्चना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed