फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner expressed displeasure over the slow pace of bridge construction

मंडलायुक्त ने पुल निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Thu, 29 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner expressed displeasure over the slow pace of bridge construction
निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते मंडलायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम द्वारा बुधवार को गणेशपुर से आगे यूपी की सीमा में बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड के पुलों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। लोहे के पुल के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने आने वाली तीस अक्तूबर तक निर्माण पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम दुपहर के वक्त डीएफओ शिवालिक श्वेता सैन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ शिवालिक वन क्षेत्र पहुंचे। यहां से देहरादून तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 16.10 किमी लंबी सड़क यूपी की सीमा में बन रही है। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने बताया कि बारिश में नदी में आने वाली बाढ़ और वन अधिनियम के अनुसार रात में निर्माण कार्य न करने के चलते विलंब हो रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि उक्त एलिवेटेड रोड का कार्य अक्तूबर 2023 तक हर सूरत में पूरा किया जाए। इसमें कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने लाल पुल के पास बन रहे लोहे के पुल का भी निरीक्षण किया। यहां निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को हर सूरत में तीस अक्तूबर 2022 तक पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि एक सप्ताह में उनके द्वारा फिर से निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील के क्रम में पारित किए आदेशों के अनुपालन में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उन्हें ओवरसाइट कमेटी में सदस्य बनाया गया था। उनके द्वारा एनएचएआई और वन विभाग के मध्य चल रहे विवाद का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed