{"_id":"637e62ab97b1b900e00c66e4","slug":"divisional-commissioner-expressed-displeasure-over-the-poor-progress-of-the-division-saharanpur-news-mrt614915283","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडल की खराब प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडल की खराब प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम. ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की अक्टूबर तक की प्रगति की समीक्षा की। खराब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी प्रकट कर अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करने के निर्देश दिए।
अपने कार्यालय पर बैठक में मंडलायुक्त ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना में जनपद मुजफ्फरनगर की प्रगति शून्य व सहारनपुर की प्रगति बी श्रेणी में रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। जिस पर सहारनपुर के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया गया कि डाटा संशोधित कराकर प्रगति की फीडिंग करा दी गयी है। फीडिंग कराने के उपरांत जनपद मुजफ्फरनगर ‘बी’ व सहारनपुर ‘ए’ श्रेणी में आ गया है।
विद्युत विभाग की समीक्षा में मंडल की प्रगति बी श्रेणी में रहने के बारे में मुख्य अभियंता ने बताया कि सहारनपुर की प्रगति डी श्रेणी में थी, डाटा अपडेट कराने के उपरांत अब जनपद ‘ए’ श्रेणी में आ गया है। आयुष्मान भारत- गोल्डन कार्ड कार्यक्रम में जनपद शामली व मुजफ्फरनगर के बी श्रेणी में रहनेे के बारे में अपर निदेशक ने बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेश के चार जनपद ही बी श्रेणी है जिनमें से तीन जनपद सहारनपुर मंडल के है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में 13 परियोजनाओं का कार्य होना है जिसके सापेक्ष सात पूर्ण एवं छह अपूर्ण है। अधीक्षण अभियंता ने बताया गया कि 1.5 किमी पाइपलाइन व कुछ हाउसहोल्ड कनेक्शनों का कार्य शेष है जो स्थानीय लोग पूर्ण नहीं होने दे रहे है। मंडलायुक्त ने स्थानीय विवाद के कारण परियोजना का कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्राप्त लक्ष्य के शत प्रतिशत प्रगति जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में विभागीय जनपदीय अधिकारियों के स्तर से लक्ष्यपूर्ति के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता अपनाये जाने के कारण जनपद व मंडल की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ बृजेश राठौर, मुख्य अभियंता विद्युत एके आत्रेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत मुनीष चोपड़ा आदि अधिकारी मौजूद रहे।