{"_id":"62bb46b65707b2457163a443","slug":"divisional-commissioner-district-magistrate-municipal-commissioner-sp-inspected-kanwar-marg-saharanpur-news-mrt594822058","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, नगरायुक्त, एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, नगरायुक्त, एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन
अंबाला रोड पर कांवड़ मार्ग पैदल चलकर निरीक्षण करते कमिश्नर डीएम नगर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। 14 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी यातायात प्रेम चंद ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कांवड़ से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां सीवर लाइन डाली गई है। सड़क बनाने में अभी समय लगेगा। ऐसे में वहां मिट्टी को समतल कर चलने लायक बनाया जाए।
अधिकारियों ने ढमोला पुल से अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सीवर डालने व सड़क निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग पर जहां सीवर लाइन डाली गई है। वहां मिट्टी ठीक से डालकर उसे समतल कराया जाए। उन्होंने कहा कि मिट्टी का स्तर ऐसा रहे कि उस पर पानी जमा न हो। मंडलायुक्त ने कांवड़ यात्रा के दौरान सीवर लाइन डाले गए मार्ग को यातायात तथा बराबर में जहां खुदाई नहीं हुई है उस हिस्से को कांवड़ियों के चलने के लिए रखने को कहा, जिससे कांवड़ियों को परेशानी न हो। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी दुकानदार का सामान सड़कों पर न रखा मिले। इसके लिए अतिक्रमण हटाओ दस्ते को सक्रिय किया जाए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सड़कों पर यदि कहीं गड्ढे हैं, तो उन्हें भरने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर सड़कों के किनारे झाड़ियां आदि साफ कराई जा रही हैं। इसके अलावा सफाई, चूना, एंटी लार्वा व दवाओं का छिड़काव कराने की व्यवस्था की जा रही है। कांवड़ मार्ग पर विद्युत व्यवस्था को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने जो निर्देश दिए हैं उनका शत-प्रतिशत पालन कराया जाना है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, स्मार्ट सिटी के अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता निर्माण दानिश नकवी आदि भी मौजूद रहे।
सीसीटीवी दुरुस्त कराने के निर्देश
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले चौराहों और तिराहों का भी जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले चालू कराने के निर्देश दिए। जिससे पूरी कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा सके।

अंबाला रोड पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते कमिश्नर डीएम नगर आयुक्त- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन