फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner did direct communication with the people who returned from the drug de-addiction center

मंडलायुक्त ने किया नशा मुक्ति केंद्र से लौटे लोगों से सीधा संवाद

Fri, 06 May 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner did direct communication with the people who returned from the drug de-addiction center
मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते मंडलायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर (सहारनपुर)। मंडलायुक्त ने गांव मिर्जापुर पोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिला चिकित्सालय के नशा मुक्ति केंद्र से आए नशे के आदी छह व्यक्तियों की काउंसिलिंग कराते हुए उनसे सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम दुपहर दो बजे मिर्जापुर स्थित विद्यालय पहुंचे। विगत दिनों थाना मिर्जापुर द्वारा नशे में लिप्त छह लोगों को जेल न भेजते हुए नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था। उक्त छह व्यक्तियों से करीब दस दिन बाद मंडलायुक्त द्वारा सीधा संवाद किया गया। इसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनका दिमाग अब पहले से शांत है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक है। उनको ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि गांव मिर्जापुर के लगभग 50 प्रतिशत युवा नशे के कार्य में लिप्त हैं, जिसके लिए मंडलायुक्त द्वारा ग्राम प्रधान एवं मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उन्होंने नशे में लिप्त युवाओं की सूची तैयार कर संबंधित थाने में देने की बात कही। मंडलायुक्त ने कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार युवाओं के स्वास्थ्य की जांच कराते हुए नशा मुक्ति केंद्र से आए उक्त व्यक्तियों के संबंध में एक रजिस्टर बनाएं और उनके स्वास्थ्य का सप्ताहवार परीक्षण जिला चिकित्सालय पर नियमित रूप से भिजवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उनके साथ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतीय, लेखपाल शुभम गिल, प्रधान प्रतिनिधि हुसैन अली आदि रहे।

मिर्जापुर में नशा मुक्ति अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के दौरान ग्रामीणों ने युवाओं के सा?

मिर्जापुर में नशा मुक्ति अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के दौरान ग्रामीणों ने युवाओं के सा?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed