{"_id":"5e3715e68ebc3e4b4876d591","slug":"divine-people-will-feel-the-pain-will-get-marriage-grant-saharanpur-news-mrt4667873121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों के दर्द पर लगेगा मरहम, मिलेगा शादी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों के दर्द पर लगेगा मरहम, मिलेगा शादी अनुदान
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की योजना की तर्ज पर दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दिव्यांग वर-वधु को 35 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ ही विभाग में दस्तावेज जमा होने के बाद पैसा सीधे खाते में जाएगा। हाल ही में जिले में 11 दिव्यांगजनों को इसका लाभ मिला है।
इस योजना के तहत अलग-अलग श्रेणी में भी अनुदान दिया जाएगा। युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार और युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ दिलवाने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसके तहत 12 लोगों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इनमें से 11 के खातों में पैसा डालकर अनुदान दिया गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही शिविर लगाए जाएंगे।
विकासखंड--------------दिव्यांगजनों की संख्या
सढ़ौली कदीम------------619
मुजफ्फराबाद-------------1377
पुवांरका-----------------879
बलियाखेड़ी--------------1084
सरसावा-----------------924
नकुड़-------------------1051
गंगोह-------------------1237
रामपुर मनिहारान----------931
नागल------------------1230
नानौता-----------------923
देवबंद-----------------1054
शहरी क्षेत्र--------------2806
दस्तावेज जमा कराने होंगे: अभय
सहारनपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपनिदेशक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, फोटो और दिव्यांगता का प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराते समय अपलोड करना होगा। इसके साथ ही कार्यालय में भी दस्तावेज जमा कराने होंगे। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में अब तक 11 लोगों के खातों में पैसा पहुंच गया है।