फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District's Langra stood second in Delhi Mango Festival

Saharanpur News: दिल्ली आम महोत्सव में द्वितीय स्थान पर रहा जनपद का लंगड़ा

Sun, 09 Jul 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
District's Langra stood second in Delhi Mango Festival
दिल्ली आम म​होत्सव में जर्मनी के राजदूत को आम भेंट करते बागवान रामवीर चौहान
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नई दिल्ली में चल रहे आम महोत्सव में जनपद के लंगड़ा आम ने बाजी मारी है। नानौता क्षेत्र के गांव काशीपुर के प्रगतिशील बागवान रामवीर सिंह चौहान का लंगड़ा आम द्वितीय स्थान पर रहा है। उनको यह पुरस्कार रविवार (आज) को मिलेगा।
नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित दिल्ली हॉट में सात से नौ जुलाई तक चलने वाले आम महोत्सव में जनपद के आम को खूब सराहना मिल रही है। इस महोत्सव में जनपद के दो बागवानों ने भागेदारी की। इनमें काशीपुर के बागवान रामवीर सिंह चौहान और बेहट की भगवती काॅलोनी निवासी बागवान बसंत कुमार शामिल हैं। महाेत्सव में रामवीर सिंह चौहान के लंगडा आम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपने स्टॉल पर करीब 150 प्रजातियों के आम का प्रदर्शन किया है। इनमें मुख्यतया रामकेला, लंगड़ा, चौसा, दशहरी, गुलाब जामुन, फजरी, संदूरिया, सहारनपुर राजीव आदि शामिल हैं, जबकि बसंत कुमार ने लंगड़ा, फजरी, चौसा, मल्लिका आदि करीब 80 प्रजातियों के आम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि जनपद के ग्राम काशीपुर के प्रगतिशील बागवान रामवीर सिंह चौहान के लंगड़ा आम को दिल्ली आम महोत्सव में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह पुरस्कार रविवार (आज) दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को उनके स्टॉल पर प्रदर्शित आमों की जर्मनी के राजदूत ने खूब सराहना की। उन्होंने लंंगड़ा, चौसा, दशहरी और रटोल प्रजाति के आम भी राजदूत को भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed