बड़ी कार्रवाई: टॉयलेट में खिलाड़ियों का भोजन रखने का मामला, सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी निलंबित
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अधपका भोजन परोसने और उसे टॉयलेट में रखवाने के मामले में क्रीड़ा अधिकारी पर गाज गिर गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अधपका भोजन परोसने और चावल व पूड़ियां शौचालय में रखने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिला अधिकारी ने खबर का संज्ञान लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को जांच करने के निर्देश दिए हैं। वही, इस मामले में जिला क्रीड़ा अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं।
प्रशासन की सक्त्रिस्यता से विभाग में हड़कंप की स्थिति है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने भी सोमवार को स्टेडियम पहुंचकर खेल अधिकारी से बात की और स्पष्टीकरण देने को कहा। दूसरी ओर खेल निदेशालय ने डीएम से जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 16 सितंबर को खिलाड़ियों को परोसे गए दोपहर के भोजन में अधपके चावल परोसे गए, जब खिलाड़ियों ने अधपके चावलों पर सवाल उठाया तो भोजन बनाने वालों ने चावलों की परात उठाकर शौचालय में रख दी।
शौचालय के भीतर ही फर्श पर एक कागज के टुकड़े पर कुछ पूड़ियां रखी मिलीं। इसके अलावा रोटी नहीं मिलने की वजह से कई खिलाड़ियों को सब्जी और सलाद से ही पेट भरना पड़ा था।
अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में अव्यवस्था ऱ् अधपके चावल, रोटी के लिए कतार और इंतजार शीर्षक से दो नंबर पेज पर प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया। वहीं अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि सहारनपुर क्त्रस्ीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिय गया है।