फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District President met SP supremo, brainstormed on mission 2022

सपा सुप्रीमो से मिले जिलाध्यक्ष, किया मिशन 2022 पर मंथन

Wed, 21 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
District President met SP supremo, brainstormed on mission 2022
नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलते सपा जिलाध्यक्ष रूद्रसैन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन और गंगोह विधानसभा सीट प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने सपा सुप्रीमो अखिलेेश यादव से नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव, जनपद मेें संगठन और पंचायत चुनाव, वर्तमान राजनीति पर विचार मंथन किया। सपा सुप्रीमो ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर समाज में द्वेष फैलाने का काम किया है। कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनानी होगी, जिससे कोई भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त न कर सके। सपा सुप्रीमो ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन पर सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लगाया जाए। प्रदेश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को गलत नीतियों का करारा जवाब देगी। इस दौरान प्रवीन बांदूखेड़ी, सोनू चौधरी, अमित प्रधान, सुमित प्रधान, राव वजाहत, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed