{"_id":"641de5ba8577857ffc0e1daa","slug":"district-panchayat-board-meeting-today-the-proposals-included-in-the-agenda-will-be-considered-saharanpur-news-c-14-1-166696-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज, एजेंडे में शामिल प्रस्तावों पर होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज, एजेंडे में शामिल प्रस्तावों पर होगा विचार
विज्ञापन
जिला पंचायत के सदस्य, ब्लाॅक प्रमुख, विधायक एवं सांसद लेंगे भाग
हंगामे की आशंका, बोर्ड बैठक की होगी वीडियोग्राफी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को होगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही पदेन सदस्य भी भाग लेंगे। पदेन सदस्यों में जनपद के ब्लाॅक प्रमुख, विधायक और सांसद शामिल हैं। बैठक के एजेंडे में 15 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। बैठक में हंगामे की आशंका है। इसलिए बैठक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
बोर्ड बैठक के बाबत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम ने सभी सदस्यों को बैठक का एजेंडा भेजा है। एजेंडे के अनुसार बोर्ड बैठक में 15 प्रस्तावों पर विचार विमर्श होगा। इनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त होने वाले विभिन्न अनुदानों से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्ययोजना तैयार करना, ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन खरीदने एवं बेचने में लगे व्यक्ति, फर्म, कम्पनी, प्रोपर्टी डीलर आदि को विनियमित करने संबंधी नई उप विधि बनाने पर विचार करना शामिल है।
बोर्ड बैठक में ग्राम भारी दीनदारपुर में संचालित गोशाला के लिए कैटल केचर खरीदने, जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित 23 सड़कों को जिला पंचायत को हस्तांतरित किए जाने संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार होगा।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी को बैठक में शामिल करने की मांग
जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. से मिलकर बोर्ड बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के भी शामिल रहने की मांग की है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पर अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों में विकास कार्य नहीं देने का आरोप लगाया था।
बोर्ड बैठक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसमें सिर्फ जिला पंचायत के चुने गए और पदेन सदस्य ही भाग लेंगे। उनके प्रतिनिधियों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में शुरू होगी। - बाबूराम, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत