फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District out of top ten list in health dashboard ranking

Saharanpur News: हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में जिला टॉप टेन सूची से बाहर

Thu, 23 May 2024 05:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
District out of top ten list in health dashboard ranking
सहारनपुर। नियमित टीकाकरण, मातृ शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन आदि प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य संकेतांकों पर आधारित हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में जिला 2023-24 में टॉप टेन सूची से बाहर रहा। रैंकिंग में 0.65 अंकों के साथ जिला 14वें नंबर आया, जबकि मुजफ्फरनगर ने टॉप थ्री में जगह बनाई है। शामली को 19वां नंबर मिला।
विज्ञापन

हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग हर महीने जारी होती है। इसमें संस्थागत प्रसव दर, नवजात के गृह आधारित देखभाल, संपूर्ण टीकाकरण, एचआईवी जांच, प्रसव पूर्व जांच, टीबी नोटिफिकेशन, परिवार नियोजन जैसे स्वास्थ्य संकेतांकों पर रैंकिंग बनती है। हेल्थ डैशबोर्ड वित्तीय वर्ष 2023-24 की बात करें तो जिला कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। 0.65 स्कोर मिला है। पूरे प्रदेश में जिले की रैंकिंग 16वें नंबर पर रही। पहले नंबर 0.76 स्कोर के साथ वाराणसी ने पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

हाथरस ने 0.74, मुजफ्फरनगर ने 0.73, झांसी ने 0.71, मिर्जापुर ने 0.70, फिरोजाबाद ने 0.68, उन्नाव ने 0.67, पीलीभीत ने 0.67, रामपुर ने 0.67, आंबेडकर नगर ने 0.67, गोरखपुर ने 0.66, कानपुर देहात ने 0.65, आगरा ने 0.65, सहारनपुर ने 0.65, चांदौली ने 0.65, गौतमबुद्धनगर ने 0.64, सुल्तानपुर ने 0.64, चित्रकूट ने 0.64, शामली ने 0.64 और हरदोई ने 0.64 स्कोर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य संकेतांकों पर अच्छा प्रदर्शन रहा, लेकिन कुछ संकेतांकों में काम कम रहा, जिसके चलते टॉप टेन सूची में नहीं आ पाए। पिछले कुछ महीनों से बेहतर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed