फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District Magistrate declared weekly shutdown

Saharanpur News: जिलाधिकारी ने घोषित की साप्ताहिक बंदी

Fri, 06 Jan 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate declared weekly shutdown
सहारनपुर।जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद में स्थित दुकान एवं अधिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी दिवस स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि बेहट, रामपुर मनिहारान, गंगोह, नागल एवं छुटमलपुर के समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान समस्त ब्यूटी पार्लर, नाई की दुकान, कोर्ट रोड स्थित पुस्तक एवं स्टेशनरी विक्रेताओं को छोडते हुए मंगलवार को, कोर्ट रोड स्थित पुस्तक व स्टेशनरी की दुकानें रविवार को और शक्ति चालक प्रतिष्ठान, हौजरी उद्योग, समस्त वुड कार्विंग की दुकानें, आरा मशीनें शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार तीतरों, सरसावा, अंबेहटा पीर की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बुधवार को, नानौता की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बृहस्पतिवार को और नकुड की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान शनिवार को, देवबंद की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान रविवार को और गागलहेड़ी की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान शनिवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed