{"_id":"6400c96402e63e38fc018214","slug":"district-jail-got-eat-right-campus-certificate-saharanpur-news-c-14-1-139903-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला कारागार को मिला ईट राइट कैंपस प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला कारागार को मिला ईट राइट कैंपस प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खाने की गुणवत्ता और सफाई पर विशेष ध्यान रखने पर जिला कारागार को ईट राइट कैंपस प्रमाणपत्र मिला है। कुछ समय पूर्व भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की टीम ने जिला कारागार का सर्वे किया था।
प्रदेश के तीन जनपदों की जिला कारागार को इस प्रमाणपत्र से नवाजा गया है, जिसमें सहारनपुर जिला कारागार भी शामिल है। दरअसल, जिला जेल की रसोई में खाने की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाता है। कारागार की रसोई में काम करने वाले रसोई मास्क और दस्ताने पहनकर खाना बनाते हैं। इसके अलावा रोजाना धुले हुए कपड़ों का ही इस्तेमाल करते हैं। बंदियों और कैदियों को किस दिन क्या खाने में देना है, इसकी भी एक सूची अलग से बनाई है।
विज्ञापन
प्रतिदिन रसोई घर की धुलाई होती है। इसके साथ ही बर्तनों को साफ करने में विशेष ध्यान रखा जाता है। इस प्रमाणपत्र के अनुसार मानकों पर खरा उतरने के लिए सभी को खाने के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन वितरित किया जाता है। भोजन पकाने के लिए अत्याधुनिक स्वचालित उपकरण लगे हैं। इसके साथ ही आटा गूंथने व रोटी बनाने वाली अत्याधुनिक मशीनें लगी हैं। जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में कैदी और बंदियों को मिलकर करीब 1900 हैं। खाना बनाने वाले रसोइयों को पहले प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद ही उन्हें रसोई में लगाया जाता है। इसके साथ ही शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है। पिछले दिनों भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की टीम ने जिला कारागार की रसोई का सर्वे किया था। इसके बाद कारागार को प्रमाणपत्र मिला है। सहारनपुर के अलावा कासगंज और फतेहगढ़ जिला कारागार को भी यह प्रमाणपत्र दिया गया है।
विज्ञापन