{"_id":"67b0b80b8689aabe070fbe55","slug":"district-hospital-and-21-chcs-will-be-illuminated-by-solar-energy-electricity-will-be-saved-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-142669-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला अस्पताल व 21 सीएचसी सौर ऊर्जा से होंगी रोशन, बचेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला अस्पताल व 21 सीएचसी सौर ऊर्जा से होंगी रोशन, बचेगी बिजली
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल और 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इनमें 50 से लेकर 375 किलोवाट के सोलर प्लांट लगेंगे। इनके लगने से अस्पतालों में 50 से 80 प्रतिशत तक बिजली की बचत होगी। भारी भरकम बिजली बिल नहीं आएगा। विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अस्पताल के हर वार्ड में लाइट और पंखे हैं। इनके अलावा यहां सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे मशीन, सामान्य एक्सरे मशीन, हीमो डायलिसिस यूनिट, ऑपरेशन थियेटर हैं। आईसीसीयू में वेंटिलेटर हैं। हर महीने अस्पताल का लाखों में बिजली बिल आ रहा है। बिजली बिल कम करने के लिए अस्पताल में 375 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यूपी नेडा सोलर प्लांट लगवाएगी। कार्यदायी संस्था का चयन होगा। सौर ऊर्जा से अस्पताल परिसर और हर वार्ड रोशन होगा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 50 से 100 किलोवाट के प्लांट लगाए जाएंगे।
-- -- -
-- गर्मियों में बढ़ जाता है लोड
गर्मियों में जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोड बढ़ जाता है। गर्मी में बिजली की अधिक खपत बढ़ जाती है। पिछले साल जिला अस्पताल के बिजली फीडर में आग लग गई थी। इसके बाद जांच हुई थी। तब जांच में फीडर पर अधिक लोड बढ़ना सामने आया था। कुछ नोटिस भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन
-- -- --
-- किस सीएचसी पर कितने किलोवाट का प्लांट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर, गंगोह, नागल, देवबंद, रणखंडी, पुवांरका, सरसावा, नकुड़, रामपुर मनिहारान, नानौता, जड़ौदा पांडा पर 100-100 किलोवाट के सोलर प्लांट लगेंगे। सीएचसी सुनहेटी खड़खड़ी, हरौड़ा, सबदलपुर, चिलकाना, अंबेहटा पीर, अंबेहटा चांद, सिकंदरपुर, रंडौल, बेहट, सढ़ौली कदीम पर 50-50 किलोवाट के प्लांट रहेंगे।
-- -- --
-- वर्जन
जिला अस्पताल में सोलर प्लांट लगना प्रस्तावित है। 375 किलोवाट का प्लांट लगना है। इसकी जिम्मेदारी शासन स्तर से यूपी नेडा को दी गई है। सोलर प्लांट लगने से 50 फीसदी तक बिजली की बचत होगी।
- डॉ. रामानंद, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल